पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांडिल डैम घूमने गई छात्रा की हादसे में मौत

चांडिल डैम घूमने गई छात्रा की हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
एनएच-33 पर चांडिल थाना अंतर्गत चिलगू में पतरातू से शहर आ रही चंद्रिका बस और टेंपो में सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में टेंपो में सवार जवाहरनगर क्रॉस रोड नंबर 13 की सोफिया परवीन ((15 वर्ष)) की मौत हो गई। सोफिया जेकेएस कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। इस घटना में दो छात्रा समेत पांच लोग घायल हुए। घटना बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है। घायलों में जेकेएस कॉलेज के इंटर की छात्रा नगमा, यासमीन, इरशाद व मो.चांद उर्फ सूरज के अलावा टेंपो चालक रहमत अली उर्फ बाबू शामिल हैं।
जानकारी मिलने पर चांडिल के एसडीपीओ विमल कुमार, चांडिल थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह और एसआई एचएन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि सोफिया का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।