पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव व हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित

शिव व हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - टाटानगर मेडिकल कॉलोनी स्थित शिव-हनुमान मंदिर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठान अनुष्ठान संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद भगवान शिव व हनुमानजी की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई। इस अवसर पर मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ थी। वहीं, शाम को भजन-संध्या में स्थानीय गायकों द्वारा भजन की प्रस्तुति दी गई। सभी अनुष्ठान पंडित सुशांत व रथ ने विधिपूर्वक संपन्न कराए। इसके बाद भक्तों के बीच भोग वितरण किया गया। अनुष्ठान को सफल बनाने में गुरुचरण पात्रो, श्याम सुंदर स्वाईं, जवाहर लाल, अजय लाल आदि ने योगदान दिया।