पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केएसएमएस और सेंट मेरीज विजेता

केएसएमएस और सेंट मेरीज विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - केएसएमएस ने जोगा इंटर स्कूल बास्केटबॉल के सीनियर बालक का खिताब जीत लिया है। सेंट मेरीज हाई स्कूल को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। जूनियर बालक वर्ग में सेंट मेरीज स्कूल को विजेता घोषित किया गया। केएसएमएस को रनर का पुरस्कार दिया गया। टाटा स्टील खेल विभाग के तत्ववाधान में आयोजित टूर्नामेंट के समापन समारोह में संजय कुमार, सचिव जेएसए मुख्य अतिथि थे। टूर्नामेंट का आयोजन जोगा प्रमोटर एहसान खालिद के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 20 और बालक वर्ग में 16 टीमों ने हिस्सा लिया।