पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे सांसद के लिए 72 घंटे की उपवास प्रार्थना

अच्छे सांसद के लिए 72 घंटे की उपवास प्रार्थना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
नेशनल प्रेयर एलाइंस जीसस कॉल के चेयरमैन रेव्ह. पॉल दीनाकरण के आह्वान पर बुधवार से सीतारामडेरा स्थित इमानुएल बेपटिस्ट चर्च में 72 घंटे की उपवास प्रार्थना शुरू हुई। गोलमुरी संत जोसेफ चर्च के पल्ली पुरोहित फादर कामिल हेम्ब्रम ने प्रार्थना कर सभा का उद्घाटन किया। प्रार्थना सभा का आयोजन क्रिश्चयन कम्युनिटी वेलफेयर काउंसिल ऑफ इंडिया ((सीसीडब्ल्यूसीआई)) की झारखंड ब्रांच द्वारा कराया जा रहा है। संस्था के संरक्षक भाई जेजे तिर्की और जय सिंह तिर्की की देखरेख में 72 घंटे तक लगातार प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।