पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. शहर के युवा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग करना चाहते हैं, ताकि जीवन यापन के लिए रोजगार मिल सके। इस तथ्य का खुलासा हुआ है श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से गोलमुरी स्थित अवर प्रादेशिक नियोजन कार्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन सह कौशल विकास मेला से।
इस मेला में कुल 1610 युवा पहुंचे। इनमें से एक हजार से अधिक युवाओं ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। ये युवा स्थानीय कंपनियों के अलावा दूसरे शहरों में भी जाने को तैयार हैं। जबकि लड़कियां जमशेदपुर के अलावा सिर्फ रांची जाने के लिए जिज्ञासु दिखीं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.