काले बने जुगसलाई मंडल भाजपा के प्रभारी
जमशेदपुर - प्रदेश भाजपा ने सभी मंडल में बूथ समिति बनाने और ‘एक नोट कमल पर वोट’ अभियान के तहत महानगर जमशेदपुर के मंडल प्रभारियों की घोषणा बुधवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में की। प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने प्रभारियों की सूची जारी की है। इसमें प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले को जुगसलाई, मनमोहन चौधरी को पटमदा, जीतेंद्र मिश्र को एमजीएम, मनोज सिंह को मानगो और साकची का प्रभारी बनाया गया है। राजकुमार सिंह को सोनारी और कदमा, कल्याणी शरण को बिष्टुपुर, रामबाबू तिवारी को गोलमुरी, सुबोध श्रीवास्तव को बर्मामाइंस, देवेंद्र सिंह को सीतारामडेरा और बारीडीह, मिथिलेश सिंह यादव को बिरसानगर और टेल्को, अभय सिंह उज्जैन को सुंदरनगर, संजय दुबे को बागबेड़ा, नंदजी प्रसाद को परसुडीह का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, महेशचंद्र शर्मा को गोविंदपुर, बिनोद सिंह को घोड़ाबांधा और पोटका, हलधर नारायण साह को कमलपुर, राजन सिंह को आसनबनी, अनिल सिंह को कोवाली, हरेंद्र पांडेय को उलीडीह, रामसिंह मुंडा को आजादनगर ((मानगो)) का प्रभारी बनाया गया है।