- Hindi News
- सामान्य ज्ञान को हल्के में न लें : चिश्ती
सामान्य ज्ञान को हल्के में न लें : चिश्ती
जमशेदपुर - चिश्ती स्टूडेंट वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन ((सीएसडब्ल्यूओ)) की ओर से जुबिली पार्क में बुधवार को शैक्षणिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन द्वारा स्टूडेंट गाइडेंस और प्रतियोगिता परीक्षा विषय पर निकाली जाने वाली मैगजीन के सात वर्ष पूरे होने पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे। सीएसडब्ल्यूओ के निदेशक महबूब आलम चिश्ती ने प्रतियोगी परीक्षाओं में जीके ((सामान्य ज्ञान)) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चे सामान्य ज्ञान को हल्के में लेते हैं, जिनसे उन्हें परेशानी होती है। सामान्य ज्ञान के लिए उन्हें अखबार नियमित पढऩे की आदत डालनी चाहिए। इस अवसर पर सामान्य ज्ञान से संबंधित क्विज भी हुआ। कार्यक्रम में मुख्तार आलम खान, आमिर फिरदौसी, नौशाद आलम, मुमताज शारिक, अशफाक उल्लाह, मो. इकबाल आदि उपस्थित थे।