२ फरवरी को सुधीर महतो का श्राद्धकर्म
जमशेदपुर - पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो का दो फरवरी को श्राद्धकर्म होगा। सुधीर महतो के भगीना लालटू महतो ने बताया कि दोमुहानी में मुंडन संस्कार और अन्य धार्मिक विधि विधान होंगे। तीन फरवरी को उलियान के शहीद मैदान में श्राद्ध भोज होगा। इसमें झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और सभी मंत्री शामिल होंगे। उलियान आवास पर बुधवार को श्राद्धकर्म और भोज की तैयारी शुरू कर दी गई। सभी दलों के प्रमुख नेताओं को निमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। लगभग 20 हजार लोग शामिल होंगे।