नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन
जमशेदपुर - टेल्को में बुधवार को हैंड एंब्रायडरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी निदेशक प्रह्लाद राय शारदा ने किया। इसमें पूर्वी सिंहभूम की 25 ग्रामीण युवतियां शामिल हुईं। शारदा ने बताया कि फरवरी में एडवांस मोबाइल सर्विसिंग, एडवांस ब्यूटी पार्लर, घरेलू उत्पाद और मार्च में पुरुषों क रेडीमेड गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। मौके पर रंजीता बेहरा व माला कुमारी भी उपस्थित थीं।