एजेंसी का करें चयन : हेमंत सोरेन
जमशेदपुर - जवाहरलाल नेहरू शहरी पुनरुत्थान मिशन योजना ((जेएनआरयूएम)) के तहत स्लम बस्ती के निवासियों के लिए बनने वाले मकान निर्माण के लिए एजेंसी का चयन करने का आदेश मुख्यमंत्री ((सीएम)) हेमंत सोरेन ने दिया। बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री सचिवालय में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। जमशेदपुर के स्लम बस्ती के लोगों के लिए साकची के देवनगर कुष्ठ आश्रम के समीप 388 मकान का निर्माण होगा। इसके लिए 26 करोड़ रुपए केंद्रीय शहरी मंत्रालय ने आवंटित किया है। जमीन चयन की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। सीएम ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह को आदेश दिया कि जेएनआरयूएम के तहत शहरी विकास मंत्रालय से और राशि की मांग की जाए। छोटा गोविंदपुर के समीप खैरबनी में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट संयंत्र और ड्रेनेज सिस्टम पर भी चर्चा हुई। बैठक में मुख्य सचिव आरएस शर्मा, सुधीर प्रसाद, अजय कुमार सिंह, जेबी तुबिद, सुखेदव सिंह, डॉ अमिताभ कौशल, गणेश कुमार, दीपक कुमार सहाय, जेपी यादव आदि उपस्थित थे।