स्पेशल ड्राइव में 167 धराए, 48 गए जेल
जमशेदपुर - एसएसपी एवी होमकर के निर्देश पर मंगलवार की रात जिले में स्पेशल ड्राइव चलाया गया। सभी थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी कर 167 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से 50 लोगों को थाना से जमानत मिल गई और 48 को बुधवार को अलग-अलग मामलों में जेल भेज दिया गया। 69 लोगों को रीकॉल पर छोड़ा गया।