बिष्टुपुर में विदूषक की विचार गोष्ठी
जमशेदपुर - पत्रिका विदूषक की ओर से बुधवार की शाम श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान, बिष्टुपुर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का विषय ‘हमारी जवाबदेही’ था। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर हरेंद्र प्रताप सिंह ने की। मौके पर हरिवल्लभ सिंह आरसी, अरविंद विद्रोही, श्यामल सुमन, रमेश कुंअर, शैलेंद्र पांडेय शैल, उदय प्रताप हयात, चंद्रकांत अरुणेंदू, ममता सिंह, सियाशरण शर्मा आदि उपस्थित थे।