साकची गुरुद्वारा में जपुजी साहिब का पाठ
जमशेदपुर - साकची गुरुद्वारा में चल रहे जपुजी साहिब के पाठ का बुधवार को समापन हो गया। इस दौरान गुरुद्वारा परिसर पाठ से गूंजता रहा। इसके बाद श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया। पाठ का भोग 31 जनवरी को पड़ेगा। इसके बाद साकची गुरुद्वारा मैदान में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिहाड़े को समर्पित 36वां धार्मिक समागम शुरू होगा। बीर खालसा दल इसकी तैयारी में जुटा है। इससे पूर्व अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत गुरुद्वारा से सजे हुए पंडाल तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। दो फरवरी को संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। बीर खालसा दल के अध्यक्ष रवींदर सिंह भाटिया, श्याम सिंह भाटिया, चरणजीत सिंह, हरबीर सिंह, सरबजीत सिंह, राज सिंह, परमजीत सिंह काले आदि तैयारी में जुटे हैं, जिसमें साकची गुरुद्वारा कमेटी और कई सिख जत्थेबंदिया महत्वपूर्ण सहयोग दे रही हैं।