पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर की विराली मिस इंडिया गुजराती

शहर की विराली मिस इंडिया गुजराती

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
कारमेल जूनियर कॉलेज की ग्यारहवीं की छात्रा विराली मेहता ने मिस इंडिया गुजराती का खिताब हासिल किया है। हैदराबाद में 26 जनवरी को मिस इंडिया गुजराती का खिताब जीतने वाली विराली को अन्य प्रतिभागियों की तुलना में फेसबुक पर 642 लोगों ने लाइक किया। उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष गुजराती लड़कियों के लिए होती है। इससे पहले 26 नवंबर 2013 को विराली मिस जमशेदपुर गुजराती का अवॉर्ड जीत चुकी है।
पारंपरिक परिधान के प्रति लगाव
बिष्टुपुर में रहने वाली विराली के पिता पीयूष मेहता व्यवसायी हैं, जबकि मां मोनिका मेहता लिटिल हर्ट स्कूल की शिक्षिका हैं। मोनिका ने बताया कि उनकी बेटी का शुरू से ही पारंपरिक परिधान के प्रति विशेष लगाव रहा है। इस लगाव ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है।