नारायणी थारो नाम हजार
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
श्री राणी सती सेवा संघ द्वारा बुधवार को धालभूम क्लब मैदान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 11-12 जनवरी को आयोजित बसंत महोत्सव को सफल बनाने में योगदान देने वाली संस्थाओं व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया, जिसमें नारायणी थारो नाम हजार, धन्य घड़ी -धन्य भाग हमारा..., आओगी कुटिया में मेरी, कुटिया मे ही रह जाओगी... आदि भजन प्रमुख थे। मौके पर नरेश कांवटिया, चंदूलाल भालोटिया, गोविंद दोदराजका, आरके अग्रवाल, बाल मुकुंद गोयल, मनोज अग्रवाल, संजय जालान, दिनेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, रामरतन कांवटिया, महावीर प्रसाद मोदी, पवन अग्रवाल, संतोष तुलस्यान, महावीर काबरा व अन्य उपस्थित थे।