प्रशासनिक सुधार आयोग गठित हो : सपा
जमशेदपुर - समाजवादी पार्टी ((सपा)) ने राज्य में प्रशासनिक सुधार आयोग गठित करने की मांग की है। इस संबंध में सपा के प्रदेश प्रवक्ता डीजी राजा ने बुधवार को डीसी डॉ अमिताभ कौशल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने के लिए आयोग का गठन करना जरूरी है।