पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउथ जोन की टीम ने खिताब जीता

साउथ जोन की टीम ने खिताब जीता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने धनबाद में आयोजित इंटर जोन महिला क्रिकेट का खिताब साउथ जोन ने जीत लिया है। अंतिम लीग मैच में साउथ जोन ने वेस्ट जोन को 11 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ जोन ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 115 रनों का स्कोर खड़ा किया। रीना सिंह ने 39 गेंदों पर 52 रन और रिनी बर्मन ने 30 गेंदों पर 26 रन बनाए। अंजना दुबे ने 18 रन देकर तीन और कविता राय ने एक विकेट लिया। वेस्ट जोन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट पर 104 रन ही बना सकी। सीमा सिंह ने 46 रन, कविता राय ने 21 रन बनाए। रिनी बर्मन ने 22 रन देकर दो और अभिसारिका ने 11 रन देकर एक खिलाड़ी को आउट किया। नार्थ जोन ने ईस्ट जोन को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। मुकाबले लीग के आधार पर खेले गए थे।