पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुलमोहर के डायमंड जुबिली सेलिब्रेशन में दो को दिखेगी लघु भारत की झलक

गुलमोहर के डायमंड जुबिली सेलिब्रेशन में दो को दिखेगी लघु भारत की झलक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - दो फरवरी को गुलमोहर हाई स्कूल अपनी स्थापना का 60 साल पूरा करने जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की ओर से सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में डायमंड जुबिली सेलिब्रेशन का आयोजन किया जाएगा। प्रिंसिपल सुनीता सिन्हा ने बताया कि इस समारोह के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और विशिष्ट अतिथि एबी लाल होंगे। इसके अलावा आईसीएसई काउंसिल के चेयरमैन जोस आईकारा भी कार्यक्रम में शरीक होंगे। कार्यक्रम शाम चार बजे से छह बजे के बीच होगा।




60 साल का दिखेगा सफर

प्रिंसिपल सुनीता सिन्हा ने बताया कि 60 साल पहले ऑल इंडिया वीमेंस कॉन्फ्रेंस ((एआईडब्ल्यूसी)) की महिलाओं ने स्कूल की स्थापना की थी। इसके बाद स्कूल को टाटा मोटर्स ने अपने अधीन ले लिया। डायमंड जुबिली सेलिब्रेशन में स्कूल के 60 साल का सफर दिखेगा। इसमें स्कूली छात्र विभिन्न प्रदेशों के नृत्य की प्रस्तुति कर लघु भारत की झलक प्रस्तुत करेंगे।

स्कूल के कैलेंडर का होगा विमोचन

सेलिब्रेशन में स्कूल के कैलेंडर का विमोचन होगा। इस कैलेंडर पर स्कूल के छात्रों की बनाई चित्रकारी को जगह मिली है।