पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सविता को राजनीतिक सम्मान मिलेगा : रमेश

सविता को राजनीतिक सम्मान मिलेगा : रमेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - झामुमो जिलाध्यक्ष रमेश हांसदा ने कहा है कि स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को राजनीतिक सम्मान मिलेगा। उन्हें निकट भविष्य में सम्मानजनक पद दिया जाएगा। शहीद निर्मल महतो के परिवार के साथ झामुमो हमेशा खड़ा रहेगा। यह बातें रमेश हांसदा ने बुधवार को स्व. सुधीर महतो के उलियान स्थित आवास पर कही। उन्होंने कहा कि झामुमो से नाता तोड़ चुके कुछ लोगों ने सविता महतो को राज्यसभा का चुनाव लड़ाने का दबाव बनाया था। उनकी सोच थी कि सविता महतो के राज्यसभा में जाने से लोकसभा व विधानसभा सीट सुरक्षित हो जाएगी। हारने के लिए सविता महतो को चुनाव में खड़ा करना उचित नहीं होता।