रघुनाथ का कांग्रेसियों ने किया अभिनंदन
जमशेदपुर - जुगसलाई प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को भोगेंद्र मिश्रा आश्रम में जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे का अभिनंदन किया। रघुनाथ पांडे ने कहा कि जुस्को का चुनाव फाइनल था, टाटा स्टील के अधिकांश मजदूर आज भी उनके साथ खड़े हैं। अगली बार टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव में उनकी जीत होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवींद्र झा ने रघुनाथ पांडे से मजदूरों के हितों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष ज्योति मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन आकाश चंद्र ने किया। बैठक में पीएन झा, शिशिर झा, आरके ठाकुर, मोबिन खान, कैसर आलम, उदय नारायण मिश्रा, जिलानी गद्दी आदि उपस्थित थे।