जमशेदपुर - शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द किए जाने के विरोध में कोकपाड़ा उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। इस क्रम में शिक्षकों को कमरे में बंद रखा गया। इन शिक्षकों का जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देशानुसार डेपुटेशन रद्द कर दिया गया।