पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैस सब्सिडी के लिए बनाई जाएगी कमेटी

गैस सब्सिडी के लिए बनाई जाएगी कमेटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ दिलाने व आधार कार्ड से जोडऩे के लिए जिला स्तर पर डीसी डॉ अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य व आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव डॉ प्रदीप कुमार ने आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि डीसी की अध्यक्षता में गठित होने वाली कमेटी में बैंक के अधिकारी, पेट्रोलियम कंपनी के प्रतिनिधि और सहायक परियोजना पदाधिकारी ((आधार कार्ड)) को शामिल किया जाएगा।

यह कमिटी फरवरी के अंत तक सभी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन व बैंक एकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ेगी। इसके आधार पर ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जाएगी।