मारपीट व फायरिंग का आरोपी पकड़ाया
जमशेदपुर - बागबेड़ा पुलिस ने मारपीट व फायरिंग के आरोपी रेलवे हाई स्कूल, रामनगर निवासी राजू कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। घटना 26 जनवरी की रात आठ बजे की है। इस संबंध में बागबेड़ा निवासी वरुण कुमार सिंह ने अजीत साव, संजीत साव, उसके मामा अजय साव व अन्य 5-6 के खिलाफ बागबेड़ा थाना में मारपीट और फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दूसरी ओर, साकची पुलिस ने छिनतई के आरोपी ह्यूमपाइप निवासी विकास कुमार दास को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।