- Hindi News
- जलियांवाला बाग एक्स. डेली करें : फेडरेशन
जलियांवाला बाग एक्स. डेली करें : फेडरेशन
जमशेदपुर - टाटा-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को डेली करने और उसमें पेंट्रीकार लगाने की मांग को लेकर आंदोलनरत ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन ((एआईएसएसएफ)) ने बुधवार को टाटानगर स्टेशन पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व फेडरेशन के बिहार झारखंड प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर कर रहे थे। इस दौरान एक नंबर प्लेटफॉर्म पर स्टेशन प्रबंधक कक्ष के सामने सिखों ने शांतिपूर्ण धरना के माध्यम से रेल प्रबंधन को अपनी मांगों से अवगत कराया। इसके बाद डीआरएम राजीव अग्रवाल के नाम संबोधित एक मांग पत्र स्टेशन प्रबंधक को सौंपा गया। गंभीर ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस ट्रेन की इतनी मांग है कि उसमें आरक्षण नहीं मिलता। मांग पूरी होने से रेल को राजस्व होगा। धरना में परमजीत सिंह काले, हरदयाल सिंह, इंदर सिंह इंदर, अवतार सिंह फूरती, जत्थेदार सुच्चा सिंह, पूरन सिंह, करनैल सिंह भाटिया, बलकार सिंह, सतबीर सिंह सोमू, हरजिंदर सिंह, रंजीत सिंह, इंदरपाल सिंह, हरकीर्तन सिंह सोढी, रुपेंदर सिंह, हरविंदर सिंह, जसबीर सिंह, इंदरजीत सिंह वालिया, जयंत जग्गी, हरपाल सिंह, हरदीप सिंह भाटिया, महेंद्र सिंह, अमीत खरबंदा, सतीश गांधी आदि शामिल थे।