पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक्सएलआरआई : सीआरपी 14 में शामिल होंगी 100 कंपनियां

एक्सएलआरआई : सीआरपी-14 में शामिल होंगी 100 कंपनियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - लक्की समर इंटर्नशिप के बाद फरवरी के पहले सप्ताह में एक्सएलआरआई में सालाना कैंपस रिक्रूटमेंट प्रोग्राम ((सीआरपी-14)) का आयोजन होगा। आर्थिक सुस्ती के बावजूद सौ से ज्यादा कंपनियां इसमें शामिल होंगी।
संस्थान के प्लेसमेंट को-ऑर्डिनेटर प्रो. राजीव मिश्रा ने बताया कि फरवरी के पहले सप्ताह में सीआरपी शुरू होगा। पिछले साल की तर्ज पर इस साल भी संस्थान के छात्रों को 60 से ज्यादा प्री प्लेसमेंट ऑफर ((पीपीओ)) मिले हैं। छात्रों को दर्जन भर लैटरल ऑफर भी मिले हैं।
इस साल समर इंटर्न रहा बेहतर
तमाम आर्थिक चुनौतियों के बावजूद अक्टूबर में हुआ समर इंटर्न बेहतर रहा था। संस्थान के 303 छात्रों को 336 ऑफर मिले थे। महज साढ़े तीन दिन में ही सारी प्रक्रिया पूरी हो गई थी।
नोवारटिस का पैकेज सबसे ज्यादा
सीआरपी-13 में स्वीट्जरलैंड की फार्मा कंपनी नोवारटिस का ऑफर सर्वाधिक रहा था। कंपनी ने ह्यूमन रिसोर्स की एक छात्रा को सालाना 75 लाख रुपए के पैकेज पर लॉक किया था। डोमेस्टिक ऑफर में सर्वाधिक 27 लाख का ऑफर था।