पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यवसायी को लूटने का आरोपी गया जेल

व्यवसायी को लूटने का आरोपी गया जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - साकची पुलिस ने चावल व्यवसायी को लूटने के आरोपी कीताडीह निवासी पिंटू गुप्ता उर्फ मिंटू गुप्ता को बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस उसे कोलकाता के अलीपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर शहर लेकर आई है। उल्लेखनीय है कि 10 मई 2013 को साकची गरमनाला बजरंग अखाड़ा के पास बदमाशों ने हावड़ा निवासी चावल व्यवसायी प्रदीप कुमार अग्रवाल को चाकू मारकर चार लाख रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में प्रदीप ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।