पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के खिलाफ उपवास आज

भ्रष्टाचार के खिलाफ उपवास आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - भाजपा के पूर्व विधायक सरयू राय के नेतृत्व में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भ्रष्टाचार मिटाने के लिए साकची गांधी घाट पर एकदिवसीय उपवास का आयोजन किया जाएगा। इसमें सैकड़ों लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के संयोजक चितरंजन वर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार, कुशासन, कालाधन के विरोध में पहले भी जन चेतना रैली आयोजित की गई थी। 30 जनवरी को सामूहिक उपवास किसी पार्टी का कार्यक्रम न होकर जनपहल के माध्यम से आयोजित की जा रही है। देश और प्रदेश में सुशासन लाना इसका उद्देश्य है। शहर की दर्जनों सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाएं इसमें सहयोग कर रही है।