कदमा : पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
जमशेदपुर - कदमा कालिंदी रोड स्थित खगेश्वरी बैला मंदिर के पास से मंगलवार की रात अवैध पिस्तौल और गोली के साथ वेदप्रकाश महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह कदमा तिस्ता रोड का रहने वाला है। इस दौरान उसका साथी गणेश प्रधान फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को वेदप्रकाश महतो को जेल भेज दिया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।