पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केके को 20 को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

केके को 20 को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - 18 लाख रुपए गबन मामले में केएम प्रसाद ((जेएम)) ने बिल्डर केके सिंह, विकास सिंह और निर्भय कुमार सिंह को 20 फरवरी को सशरीर कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है। इन आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया जाना है। इससे पूर्व जिला जज अमिताभ कुमार ने इन आरोपियों की डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज कर दिया था। अर्जी खारिज होने के बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट में रिवीजन का मामला दायर किया है। उल्लेखनीय है कि डिमना मधुसूदन अपार्टमेंट निवासी सह बिल्डर नागेन्द्र प्रसाद सिन्हा ने आरोपियों के खिलाफ 18 लाख रुपए की धोखाधड़ी की कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी।