स्कूल ऑफ क्रिकेट दस विकेट से जीता
जमशेदपुर - झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे ए डिवीजन क्रिकेट लीग में बुधवार को स्कूल ऑफ क्रिकेट ने स्टूडेंट क्रिकेट क्लब को दस विकेट से हरा दिया। स्कूल क्रिकेट के लिए रोहित राजा झा ने दस चौके की मदद से 73 रनों की पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। सूरज कुमार सिंह ने भी 54 रनों की नाबाद पारी खेली और अंत तक आउट नहीं हुए। स्कूल क्रिकेट ने जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य 148 रन 27वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर लिया। इससे पूर्व स्टूडेंट क्रिकेट क्लब ने नौ विकेट खोकर 45 ओवर में 145 रन बनाए । फराज ने 63 रन बनाए।