सीबीएसई की टेली काउंसलिंग एक से
जमशेदपुर - केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ((सीबीएसई)) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का तनाव कम करने के लिए एक फरवरी से टेली काउंसलिंग की जाएगी। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित समस्याओं का समाधान बताया जाएगा। इस संबंध में बोर्ड की जनसंपर्क अधिकारी रमा शर्मा ने बताया कि 31 जनवरी को बैठक के बाद टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। परीक्षार्थी सुबह आठ बजे से आधी रात तक इस नंबर पर कॉल कर विशेषज्ञों से बात कर पाएंगे। सेंट्रलाइज्ड टोल फ्री नंबर पर मनोचिकित्सक, कॅरियर काउंसलर के अलावा कुछ स्कूलों के प्राचार्य भी उपलब्ध रहेंगे।