राजू एकादश ने अपने मैच जीते
जमशेदपुर - को-आपरेटिव कॉलेज ग्राउंड पर बुधवार को टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में राजू एकादश ने अनीस एकादश को हरा दिया। राजू एकादश ने 82 रन बनाए। जवाब में अनीस एकादश की टीम 72 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में सहारा एकादश ने गब्बर एकादश को 14 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सहारा एकादश ने 75 रन बनाए। जवाब में गब्बर एकादश की टीम 61 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में बीएमसी स्टार ने जयराम स्पोर्टिंग को हरा दिया। चौथे मैच में जेएमसीसी ने मांझी एकादश को हराया। पांचवें मैच में टीसीए ने सनराइज ए को हराया। छठे मैच में शार्प चाईबासा ने एसबीसी आदित्यपुर को हराया।