एसबी बोरवंकर पहुंचे शहर
जमशेदपुर - टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक ((गुणवत्ता)) एसबी बोरवंकर बुधवार को शहर पहुंचे। माना जा रहा है कि कंपनी के एमडी कार्ल स्लिम की मौत के बाद स्थानीय अधिकारियों से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। अधिकारियों संग वे कंपल्सरी सेपरेशन स्कीम पर चर्चा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बोरवंकर भी बैंकाक में गत शुक्रवार को हुई बोर्ड मीटिंग में कार्ल स्लिम के साथ थे।