पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजमशेदपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ((सीबीएसई)) स्कूलों से समग्र एवं सतत मूल्यांकन प्रक्रिया ((सीसीई)) के तहत छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन ((इंटरनल असेसमेंट)) के साक्ष्य को ऑनलाइन करेगा। इसके लिए सीबीएसई ने माइक्रो साइट की शुरुआत की है। इससे स्कूल, शिक्षक और छात्रों के अभिभावक स्टेटस जान सकेंगे। इसके लिए क्षेत्रीय केंद्र ((रीजनल सेंटर)) पर साक्ष्यों को भेज कर मूल्यांकन किया जा रहा है, जिन्हें ऑनलाइन किया जाएगा।
स्कूल अब एविडेंस रिपोर्ट भी खुद ही डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ ही माइक्रो साइट पर स्कूल अपनी शिकायत और सुझाव भी दे सकते हैं। स्कूलों को असेसमेंट के संबंध में ज्यादा जानकारी और उसका स्तर जानने के लिए सीबीएसई ने माइक्रो साइट लांच किया है, जिसका लिंक सीबीएसई की एकेडेमिक वेबसाइट पर मौजूद है। इस लिंक पर जाकर स्कूल असेसमेंट का स्तर जान सकते हैं।
बोर्ड द्वारा उठाया गया यह कदम काबिले तारीफ है। इससे सब कुछ ओपन हो जाएगा और बच्चे आंतरिक मूल्यांकन को स्वयं भी देख सकेंगे। अभी यह कुछ स्कूलों में ही शुरू होगा। विपिन शर्मा, प्रिंसिपल, चिन्मया विद्यालय
काबिले तारीफ कदम
सीबीएसई परीक्षा परिणाम में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठा रहा है। मालूम हो कि 9वीं और 10वीं में बोर्ड परीक्षा की अनिवार्यता खत्म होने के बाद अब ग्रेड प्वाइंट दिए जाते हैं। स्कूल आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्र को नंबर देते हैं। बोर्ड ने नए नियम के तहत एविडेंस ऑफ असेसमेंट के जरिए मूल्यांकन में निष्पक्षता लाने की प्रक्रिया शुरू की है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.