- Hindi News
- 3 साल से ऊबड़ खाबड़ सड़क पर चल रहे राहगीर
3 साल से ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चल रहे राहगीर
 जमशेदपुर
टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे इंस्टीट्यूट होकर बागबेड़ा और कीताडीह तक जाने वाली सड़क का हाल बेहाल है। इस सड़क से रोजाना दो हजार से अधिक छोटी बड़ी गाडिय़ों का परिचालन होता है। इस सड़क की देखरेख की जिम्मेदारी रेलवे की है। लेकिन तीन वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। इसके चलते सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़क से होकर लोगों को आना-जाना पड़ रहा है। हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। रात के वक्त अंधेरा रहने के कारण सड़क से गुजरने में डर लगता है। कुछ दिन पहले स्थानीय निवासी तारकेश्वर तिग्गा इस सड़क से क्रॉस कर रहे थे। बागबेड़ा पहुंचने से पहले इनकी गाड़ी स्किट कर गई थी। इससे वे चोटिल हो गए। दूसरी ओर, सुबह होते ही जर्जर सड़क पर सब्जी बाजार सज जाता है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है।