पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमबागान मैदान में नुकीले छड़ दे रहे दुर्घटना को दावत

आमबागान मैदान में नुकीले छड़ दे रहे दुर्घटना को दावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
 जमशेदपुर
साकची आमबागान मैदान से यदि आप गुजर रहे हैं तो सावधान हो जाइए। वरना आप घायल हो सकते हैं। मैदान में जगह-जगह लोहे के एंगल और नुकीले छड़ निकल आए हैं। मैदान से होकर आने जाने वाले लोग चोटिल हो जाते हैं। मैदान के मुख्य गेट के पास कुछ जगहों पर निकले एंगल से लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैदान की मिट्टी का कटाव होने के चलते वर्षों पुराना मलबा उभर आया है। राहगीर अल्तमस खान ने बताया कि पैदल चलने पर ठोकर लगने और वाहन से चलने पर पंचर होने का खतरा रहता है। इसपर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है। जिला प्रशासन द्वारा मैदान की देखरेख की जाती है। लेकिन उन्हें इससे कोई सरोकार नहीं है।