पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो विधायक इस्तीफा दें : बेसरा

झामुमो विधायक इस्तीफा दें : बेसरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - झादिपा के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने कहा है कि स्व सुधीर महतो के श्राद्ध कर्म के पहले झामुमो के सभी विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर झादिपा समर्थक सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि विधवा का अपमान हुआ है। इस मसले पर चंपई सोरेन और रामदास सोरेन खामोश हैं। दोनों कुछ नहीं बोलते हैं, तो माना जाएगा कि उनका मन साफ नहीं है। वे गुरुवार को जमशेदपुर परिसदन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ कुड़मी की पार्टी नहीं है। झामुमो से जुड़े आदिवासी नेताओं को भी झारखंड आंदोलनकारी परिवार के अपमान का खुलकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सविता महतो जमशेदपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी, तो उनकी पार्टी समर्थन देगी। राजद के पांच विधायक हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और झामुमो ने राजद प्रत्याशी प्रेमचंद गुप्ता का समर्थन किया। प्रेमचंद गुप्ता ने झारखंड में जन्म भी नहीं लिया है। झारखंड में जन्म लेने वाले को ही राज्यसभा में भेजा जाना चाहिए।