पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करते हो तुम साईं, मेरा नाम हो रहा है...

करते हो तुम साईं, मेरा नाम हो रहा है...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चक्रधरपुर
केरा सांई भक्त मंडली की ओर से केरा गांव में साईं मंदिर स्थापना की चौथी वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गांव में उत्सव सा माहौल रहा। सुबह से ही साईं भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस दौरान जमशेदपुर से आए भजन कलाकारों व गांव के कलाकार उदितनारायण साहू के भजन करते हो तुम साईं, मेरा नाम हो रहा है, सुन कर भक्त भाव विह्वल हो उठे। इस मौके पर पूर्व सीएम सह सिंहभूम सांसद मधु कोड़ा व जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा भी पहुंचे। दोनों साईं की पालकी यात्रा में शामिल हुए। पालकी को सांसद व विधायक ने स्वयं उठाया और सैकड़ों लोगों ने भजन गाते हुए गांव का भ्रमण किया। इससे पहले सुबह 300 कुंवारी कन्याओं ने ब्राह्मणी नदी तट से जल कलश उठाकर
मंदिर तक लाया।