इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र घायल
चाईबासा - झींकपानी के केलेंडे स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को प्रेक्टिकल करने के दौरान एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। प्रथम वर्ष में अध्ययनरत जमशेदपुर निवासी 25 वर्षीय शशिकांत प्रसाद कॉलेज के वर्कशॉप में प्रेक्टिकल कर रहा था। इसी बीच उसका दाहिना हाथ एक मशीन में चला गया,जिससे उसके हाथ की दो अंगुलियां कट कर अलग हो गई।