बहरागोड़ा : जलापूर्ति में बिजली बाधक
जमशेदपुर - पेयजल व स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में अभियंताओं की टीम ने बुधवार को बहरागोड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना का जायजा लिया। प्रसाद ने बताया कि योजना का काम पूरा हो चुका है। यहां जलापूर्ति में बिजली बाधक बन रही है। बिजली समस्याओं को दूर करने के लिए विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है। बहरागोड़ा के बाद टीम ने मौदा ग्रामीण व पीताजुड़ी ((घाटशिला)) ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा अभियंताओं के साथ की। प्रसाद ने बताया कि विभाग ने मौदा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के लिए 13 करोड़ की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट ((डीपीआर)) राज्य सरकार को सौंप दिया है। पीताजुड़ी जलापूर्ति के लिए 6.09 करोड़ का डीपीआर बनाया गया है।