पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के नए मॉडल पर मंथन करेंगे देश के उद्यमी

विकास के नए मॉडल पर मंथन करेंगे देश के उद्यमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
एक्सएलआरआई में सामाजिक उद्यमिता पर छठा राष्ट्रीय सम्मेलन 31 जनवरी से शुरू होगा। फादर प्रभु हॉल में पूर्वाह्न 11 बजे एक्सएलआरआई के निदेशक फादर ई अब्राहम इस तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
इस सम्मेलन के संयोजक प्रो. मधुकर शुक्ला ने बताया कि सेमिनार का थीम रि-थिंकिंग डेवलपमेंट-स्ट्रेंथनिंग द ग्रॉस रूट्स रखा गया है। यह आयोजन एक्सएलआरआई के फादर अरुपे सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टनेबिलिटी ((फेसेस)) और सिग्मा संस्था की ओर से हो रहा है। सम्मेलन में देशभर के उद्यमी ऐसे मॉडल पर मंथन करेंगे, जिससे समाज का समग्र विकास हो सके। उन्होंने कहा कि हम देश में विकास का मानदंड सकल घरेलू उत्पाद ((जीडीपी)) या पर कैपिटा इनकम ((प्रति व्यक्ति आय)) को मानते हैं। लेकिन, जीडीपी का असर देश की आधी आबादी पर नहीं दिखता। ऐसे में जरूरी हो गया है कि विकास के मॉडल को हम नए नजरिए से देखें और उस पर विचार करें।