दक्षिण भारतीय संगीत की बिखरी छटा
जमशेदपुर - धर्म सास्था मंदिर, बिष्टुपुर में आयोजित 66वें सास्था प्रीति महोत्सव ‘कौमारम’ का बुधवार को आठवां दिन था। अनुष्ठान की शुरुआत अन्य दिनों की तरह महागणपति होमम् के साथ हुई। इस दौरान भगवान अय्यपा, गणेश व कार्तिक का कलशाभिषेक किया गया। इसके बाद दीप आराधना हुई। वहीं, दोपहर में महाप्रसाद वितरण किया गया। दूसरी ओर, शाम को छह बजे महादीप आराधना व पुरोहितों द्वारा वेद परायण पाठ किया गया। दक्षिण भारत से आए कलाकारों द्वारा लोक संगीत की प्रस्तुति दी गई। मौके पर संदीप नारायण, बीए कृष्णा व एसजे अर्जुन गणेश ने अपने संगीत से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी अनुष्ठान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष पीएन शंकरन की देखरेख में हुए।