पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Unto Death Four Days Three Students\'s Condition Improves

चार दिनों से आमरण अनशन, तीन छात्रों की हालत बिगड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर. डीसी ऑफिस के समक्ष चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे तीन छात्रों की तबीयत बिगडऩे पर गुरुवार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबसे पहले दोपहर 12 बजे अवधेश कुमार व बीरेंद्र कुमार को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ समय के बाद मो.शहाबुद्दीन को भी अस्पताल ले जाया गया। देर रात 10 अन्य छात्रों को अस्पताल में दाखिल कराने का प्रशासन ने प्रयास किया, लेकिन छात्र राजी नहीं हुए। अब शुक्रवार को 10 छात्रों का दल चाईबासा में केयू के प्रभारी वीसी से मिलेगा।

आंदोलन खत्म कराने के लिए कई प्रयास

छात्रों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए प्रशासन द्वारा कई बार प्रयास किया गया। एसडीओ प्रेमरंजन के आदेश पर दंडाधिकारी मृत्युंजय कुमार व रामपूजन राही ने कई बार अनशनकारियों से बात की। शाम को सिटी एसपी एस.कार्तिक, एसडीओ प्रेमरंजन, सिटी डीएसपी बीरेंद्र कुमार यादव, साकची थाना प्रभारी इंदुभूषण व बिष्टुपुर थाना अवध कुमार यादव छात्रों को मनाने के लिए पहुंचे। करीब 30 मिनट तक बात हुई, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े रहे।