एलबीएसएम : स्किल डेवलपमेंट पर चर्चा
जमशेदपुर - लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल ((एलबीएसएम)) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना ((एनएसएस)) की ओर से गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के पदाधिकारी चाल्र्स किंडो उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल प्रो. अशोक कुमार वर्मा ने की। मुख्य अतिथि ने एनएसएस के विद्यार्थियों के लिए चलाए जाने वाले स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं, प्रभारी प्रिंसिपल ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि गांधीजी सादा जीवन व उच्च विचार को मानने वाले थे। हम उसे आत्मसात कर खुद के साथ समाज व देश के विकास में भी भागीदार बन सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रो. विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर कॉलेज के एनसीसी अधिकारी डॉ. आरके चौधरी, प्रो. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. सुधीर सिंह, डॉ. कंचन बाला, प्रो. ओपी खंडेलवाल, डॉ. एसबी लाल, प्रो. आरएनपी सिंह, प्रो. संतोष राम, डॉ. अजेय वर्मा, प्रो. एबी वर्मा आदि उपस्थित थे।