- Hindi News
- एनोडोंसिया रोगी लगा सकते हैं दांत : शादाब
एनोडोंसिया रोगी लगा सकते हैं दांत : शादाब
जमशेदपुर - एनोडोंसिया मरीज आर्टिफिशियल दांत लगवा सकते हैं। एनोडोंसिया रोग में जन्म से ही दांत नहीं होता है। आर्टिफिशियल दांत असली दांत की तरह ही काम करता है। किसी व्यक्ति का दांत टूट जाए, तो वे भी आर्टिफिशियल दांत लगवा सकते हैं। यह बातें डेंटल सर्जन डॉ शादाब हसन ने गुरुवार को साकची स्थित सहारा डेंटल क्लिनिक में पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि यह सुविधा जमशेदपुर में भी उपलब्ध है। एनोडोंसिया रोग गर्भ में ही बच्चे के शारीरिक विकास में किसी प्रकार की कमी के कारण होता है। इसमें उम्र बढऩे के बाद भी दांत नहीं निकलता है। डॉ हसन ने बताया कि पहले चरण में जबड़े का एक्स-रे, दूसरे चरण में स्क्रू की फिटिंग व तीसरे चरण में सिरेमिक दांत लगाया जाता है।