पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलमुचू ने एनएच 33 का लिया जायजा

बलमुचू ने एनएच 33 का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू ने गुरुवार को एनएच 33 की मरम्मत कार्य का जायजा लिया। उन्होंने डिमना चौक से बहरागोड़ा तक हाइवे का जायजा लिया। बलमुचू ने बताया कि डिमना से लेकर गालूडीह तक एनएच 33 चलने लायक है। लेकिन गालूडीह से घाटशिला से तीन से चार किमी की दूरी तक एनएच की स्थिति जर्जर है। सांसद ने कहा कि वे केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस से मिलेंगे। निरीक्षण के क्रम में कांग्रेस के जिला महामंत्री चिन्ना राव, काबू दत्ता समेत कई कार्यकर्ता साथ थे। निरीक्षण के क्रम में सांसद ने एनएचएआई के खडग़पुर डिवीजन के अधिकारियों को बहरागोड़ा बुलाकर वार्ता की। एनएचएआई के डायरेक्टर ने बताया कि वन विभाग से क्लीयरेंस नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।