पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने जाने फिल्म मेकिंग के गुर

स्टूडेंट्स ने जाने फिल्म मेकिंग के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर - करीम सिटी कॉलेज के मास कॉम एंड वीडियो प्रोडक्शन विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को फिल्म मेकिंग के टिप्स दिए गए। इस दौरान विद्यार्थियों को लाइट्स, कैमरा व निर्देशन का गुर सिखाया गया। वहीं, विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई फिल्म की स्क्रीनिंग भी हुई। मौके पर प्रिंसिपल डॉ. मो. जकारिया ने कहा कि इस कार्यशाला से बच्चों को फिल्म जगत में अपनी दिशा चुनने में सहयोग मिलेगा। कॉलेज की मास कॉम विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा तिवारी ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला से बच्चों में फिल्म की समझ बढ़ती है। आने वाले दिनों में विभाग द्वारा बनाई गई फिल्म को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भेजा जाएगा। इस दौरान कॉलेज के फैकल्टी डॉ. सी भास्कर राव ने फिल्मों की समीक्षा की। साथ ही कॉलेज की ओर से बनाई गई फिल्म ‘क्रॉस रोड’ की विशेष स्क्रीनिंग की गई। इस अवसर पर डॉ. मो. रेयाज, सिकंदर हयात खान आदि उपस्थित थे।