पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कौशल विकास पर खर्च होंगे 8 करोड़

कौशल विकास पर खर्च होंगे 8 करोड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चाईबासा
अब चौथी क्लास पास पुरुष और महिलाओं का भी कौशल विकास होगा। साथ में नौकरी भी मिल सकेगी। इसके लिए केंद्र प्रायोजित एडिशनल सेंट्रल असिस्टेंस योजना के तहत10 फीसदी राशि बेरोजगारों के स्किल डेवलपमेंट पर खर्च होगी।चयनित अभ्यर्थियों को ओडि़शा के अंबेडकर मेमोरियल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशन ट्रस्ट और जमशेदपुर स्थित अल कबीर पॉलिटेक्निक चाईबासा के ट्राइबल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर भेजा जाएगा। इसके लिए मनोहरपुर, आनंदपुर, गोइलकेरा, गुदड़ी, सोनुवा, बंदगांव, चक्रधरपुर व नोवामुंडी प्रखंड के बीडीओ को निर्देश दिया गया है।