भ्रम के कारण कुष्ठ रोगी बहिष्कृत : दीपक
जमशेदपुर - कुष्ठ रोग के प्रति समाज में आज भी भ्रम है। यही कारण है कि 21वीं सदी में भी कुष्ठ रोगी समाज की मुख्यधारा से बहिष्कृत हैं। समाज में इसके प्रति जागरुकता लाने की आवश्यकता है। यह बातें गुरुवार को बाराद्वारी के देवनगर में आयोजित कुष्ठ निवारण दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीतारामडेरा के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कही। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ उमाशंकर प्रसाद ने कुष्ठ पीडि़तों के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। मौके पर आरके वर्मा, महेंद्र सिंह, रामचंद्र प्रसाद, लोचन महतो आदि मौजूद थे।