छात्रों ने यूक्रेन के कल्चर को जाना
भास्कर न्यूज - जमशेदपुर
हिलटॉप स्कूल के छात्रों ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये यूक्रेन के ओखतायरका जिमनेजिमय स्कूल के छात्रों के साथ बातचीत की और एक-दूसरे के बारे में जाना।
द टोनी ब्लेयर फेस टू फेथ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हिलटॉप स्कूल के 30 छात्रों ने यूक्रेन स्थित इस स्कूल के 12 छात्रों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इंटरेक्शन किया। सबसे पहले दोनों स्कूल के छात्रों ने अपना परिचय दिया और अपने परिवार के बारे में जानकारी दी। इसके बाद छात्रों ने अपने स्कूल, कम्युनिटी, कल्चर और वैल्यू सिस्टम के बारे में बताया। छात्रों ने एक-दूसरे देश की संस्कृति के साथ ही पढ़ाई के तरीके से संबंधित सवाल भी पूछे। एक घंटा के इस कार्यक्रम के संयोजक सीन रोज और संजय बारेजा थे। हिलटॉप स्कूल की प्रिंसिपल पुनीता बी चौहान ने बताया कि छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर और एक-दूसरे की संस्कृति के बारे में जानकारी देने के लिए यूक्रेन के स्कूल के साथ टाइअप कर रखा है। इसके जरिये छात्र एक-दूसरे देश की सभ्यता और संस्कृति को जानते व समझते हैं।
हिलटॉप स्कूल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत करते स्टूडेंट्स।
हिलटॉप के स्टूडेंट्स ने कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये की बातचीत